प्राथमिक विद्यालय में वॉटर ड्रेनेज की दुर्दशा
चील्ह।विकास खण्ड कोन के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में बरसात का पानी रिचार्ज करने के लिए बनाए गए
वॉटर ड्रेनेज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है यह ड्रेनेज कुछ समय पहले बनाया गया था, लेकिन अब यह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। ड्रेनेज के निर्माण में गुणवत्ता की कमी के कारण यह ध्वस्त हो गया है।ड्रेनेज के रखरखाव में कमी के कारण इसकी हालत खराब हो गई है।ड्रेनेज के ध्वस्त होने से बरसात का पानी बर्बाद हो रहा है। ड्रेनेज की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है ड्रेनेज की मरम्मत करना आवश्यक है ताकि बरसात का पानी रिचार्ज किया जा सके। ड्रेनेज के नियमित रखरखाव की आवश्यकता है ताकि इसकी हालत सुधारी जा सके। रिपोर्ट- राजू यादव
