डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का दल हसनपुर चीनी मिल भ्रमण किया

Spread the love

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का दल हसनपुर चीनी मिल भ्रमण किया

आज डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के कृषि स्नातक चतुर्थ वर्ष के 50 सदस्यीय छात्रों का दल वरीय वैज्ञानिकों डॉ अनिल कुमार एवं डॉ बलवंत कुमार के नेतृत्व में हसनपुर चीनी मिल का दौरा किया। इस दल में सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्य प्रदेश के छात्र शामिल थे। हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन की ओर से इन सभी छात्रों का स्वागत उपाध्यक्ष गन्ना श्री अनिल कुमार सिंह राठौड़ एवं उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने किया। इन छात्रों के चेहरे पर अत्यंत खुशी देखी गई। उपाध्यक्ष गन्ना श्री अनिल कुमार सिंह राठौड़ एवं सहायक महाप्रबंधक एच. आर. दीपेंद्र सिंह ने इन्हें गन्ने की खेती एवं कारखाना के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया। उपाध्यक्ष गन्ना ने छात्रों को गन्ने में मशीनीकरण का उपयोग, गन्ने के कटाई के तरीके, गन्ना बुआई का सही समय, गन्ने की किस्में और गन्ने बीज उपचार की आवश्यकता एवं विधि से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया।

छात्रों ने मिल के अंदर जाकर चीनी बनाने की पूरी प्रक्रिया देखा और गन्ने के रस से चीनी बनने की पूरी प्रक्रिया को समझा। तत्पश्चात छात्र प्रतिनिधि मंडलों ने कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल से मुलाकात किया। कार्यपालक अध्यक्ष महोदय ने इन छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष गन्ना अनिल कुमार सिंह राठौड़, उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद, सहायक प्रबंधक गन्ना राम कृष्ण प्रसाद एवं सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार एवं कई अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *