समस्तीपुर : मुख्यमंत्री बिहार द्वारा ग्रामीण विकास अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि हस्तांतरण किया गया
। जिसका प्रतीकात्मक रूप से विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से राशि एवं चेक वितरण कार्यक्रम किया गया। जीविका परियोजना अंतर्गत राज्य स्तर पर सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 34 हजार लाभार्थियों को 113 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण, 48500 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 400 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण व 15314 स्वयं सहायता समूह को 537 करोड़ 33 लाख रुपये की बैंक ऋण की राशि का विभिन्न बैंकों के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।परशुराम कुमार की रिपोर्ट
