समाज सेवी रामबचन चौरसिया के सहयोग से निकाली गयी रैली

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

समाज सेवी रामबचन चौरसिया के सहयोग से निकाली गयी रैली


गोरखपुर से जिला संवाददाता सत्येंद्र अग्रहरि

छ अक्टूबर को
गोरखपुर की शहीद स्थली डोहरिया कला में सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राम वचन चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों के साथ शहीद स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चौरसिया सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात मोटरसाइकिल रैली निकाल कर शहीदों के नाम जयघोष करते हुए एक जनसभा किया गया।। सभा को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि आजादी के दीवानों की देन है कि हम सब अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा पाएं। युवा नेता राम वचन चौरसिया ने कहा कि डोहरिया में शहीद सभी स्वतंत्रता सेनानी की शहादत हम सब कभी भुला नहीं सकते।। कार्यक्रम में कृष्णा चौरसिया, ईश्वर चंद्र, अवधेश प्रधान, रविशंकर चौरसिया,रामजीत,प्रदीप कुमार, सहित हजारों लोग सम्मिलित हुए।।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *