हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 08 सितंबर को होने वाले एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को ले जद यू नेता चला रहे सघन जनसंपर्क अभियान।

Spread the love

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 08 सितंबर को होने वाले एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को ले जद यू नेता चला रहे सघन जनसंपर्क अभियान।

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/ सिंघिया):- प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2025 की तैयारी को ले सभी राजनीतिक दलों के द्वारा अपनी चुनावी रणनीति पर लगातार कार्य करने का अभियान शुरू है। इस कड़ी में जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 08 सितंबर को होने वाले एनडीए गठबंधन के अंतर्गत आनेवाले सभी घटक दलों के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ले जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर, बिथान तथा सिंघिया प्रखंड में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इस दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलाए गए एवं चलाए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर घर तक पहुंचाने का अभियान सुशासन के सार कार्यक्रम को आपके द्वार के तहत पहुंचाने का अभियान भी युद्धस्तर पर जारी है। इस अभियान के तहत बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त बिजली दिए जाने से राज्य के 01 करोड़ 67 लाख घरों को लाभ पहुंचने की बात कही जा रही है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किए जाने से वृद्धजनों,दिव्यागजनों और विधवा महिलाओं के लाभान्वित होने की भी जानकारी दी जा रही है एवं यह भी बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 01 करोड़ 09 लाख 69 हज़ार 255 लोग लाभान्वित होंगे। वहीं राज्य के सभी पंचायतों में विवाह भवन भी बनाने एवं इस योजना के तहत 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए जाने की भी बात बताई जा रही है।इसके अलावा सात निश्चय योजना के तहत 12 लाख नौकरी एवं 38 लाख रोज़गार देने के बाद अगले पांच साल में युवाओं के लिए 01 करोड़ नौकरी और रोज़गार दिए जाने, पत्रकार सम्मान पेंशन योजना चलाए जाने के तहत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 15 हज़ार तक मासिक पेंशन एवं दिवंगत पत्रकारों के आश्रित पति/ पत्नी को 10,000 रुपए मासिक पेंशन दिए जाने, मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ कलाकारों को 3000 रुपए की पेंशन राशि दिए जाने, राज्य के युवाओं को स्किल्ड बनाए जाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना किए करने,युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने,प्रशिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए युवा आयोग के गठन किए जाने, मुख्यमंत्री टूलकिट योजना के तहत 02 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दिए जाने , राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने हेतु, बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन किए जाने व मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आमलोगों को पार्टी के द्वारा प्रकाशित पुस्तक के माध्यम से दी जा रही है। बताया जाता है कि इस अभियान के तहत समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता सह 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय एवं हसनपुर विधानसभा प्रभारी सह अधिवक्ता डॉ अंजनी कुमार कुशवाहा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के डुमरा,पटोरी,सिमराहा, सकरपुरा,

बेलौन, रहठी, भगौत,हसनपुर बाज़ार स्थित सुभाष चौक, मल्हीपुर,लक्ष्मीपुर,वीरपुर,सरस्वती पासवान चौक होते हुए दुर्गपुर,महुली, बलियार,धबोलिया, सखवा,हसनपुर चौहान चौक,कुंडल चौक,राजघाट चौक,मधेपुर एवं पटसा गांव चौक , देवधा गोदाम चौक,सहित विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जाकर बिहार राज्य के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार के द्वारा वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार राज्य के चहुंमुखी विकास की दिशा में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी आमलोगों के साथ साझा की जा रही है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की आधारभूत संरचना,सड़क,बिजली,शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन ,उद्योग व्यवसाय के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव से संबंधित महत्पूर्ण जानकारियां को आमलोगों तक लगातार पहुंचाने के अभियान को जारी रखने की बात कही। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी 08 सितंबर को न्यू इंडिया शुगर मिल्स हाइस्कूल हसनपुर रोड के प्रांगण में आयोजित होने वाले एनडीए गठबंधन के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का भी आह्वान किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा,प्रखंड जद यू अध्यक्ष बिथान कैलाश राय, विधानसभा क्षेत्र के जद यू नेता विजय कुमार यादव,रामचंद्र पासवान,रामचंद्र यादव, हर्षवर्धन यादव उर्फ राहुल यादव, गरीब मालाकार, ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, मनीष यादव, सपना कुमारी,प्रीति कुमारी ,अनीता मिश्रा, सन्नी कुशवाहा,दीप्ति सिंह,ताराचंद मेहता,बिरिया देवी,प्रति साह ,सूरज कुमार राम, पिंकी देवी सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *