हसनपुर चीनी मिल परिसर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
समस्तीपुर -हसनपुर दिनांक 03.09.2025 हसनपुर चीनी मिल परिसर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने किया। कार्यशाला का शुरुआत करते हुए उप महाप्रबंधक, गन्ना ने चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के लिए सुदृढ़ किए जा रहे सुगम व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने बताया कि गन्ना विभाग एवं चीनी मिल प्रबंधन किसानों के हित और मान सम्मान बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। किसान भाई चीनी मिल से जुड़े अपनी किसी समस्याओं के लिए हमारे गन्ना विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, पदाधिकारी या सीधे वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। किसान भाई अपनी समस्या गन्ना विभाग के शिकायती रजिस्टर में दर्ज करें या लेटर बॉक्स में लिखित में डालें, चौबीस घंटे में निश्चित रूप से उनके शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। सहायक निदेशक, ईख विकास, समस्तीपुर श्री धर्मवीर सिंह ने किसानों को गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं जैसे आधार बीज एवं प्रमाणित बीज पर अनुदान, सिंगल बड पौधे पर अनुदान, कृषि यंत्रों पर अनुदान इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दिया और किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का निवेदन किया। हसनपुर विद्युत खंड के कनीय अभियंता ने भी कार्यशाला में भाग लिया और कृषि कार्य हेतु किसानों से जुड़े समस्याओं के निदान हेतु जरूरी करवाई का भरोसा दिलाया। कार्यशाला में आए किसानों को संबोधित कार्य हुए सहायता ईखायुक्त श्री वेदव्रत कुमार ने किसानों को खेती से पूर्व खेत के मिट्टी जॉच करवाने पर विस्तृत चर्चा किया और किसानों से अपील किया कि वे अपने खेत की मिट्टी का जांच अवश्य कराएं ताकि खेत में जरूरी योगिकों के कमी को समय से पूरा किया जा सके और अधिक से अधिक उपज प्राप्त किया जा सके। उन्होंने किसानों से गन्ना की खेती से जुड़े आधुनिक तकनीक और गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए अपने मोबाईल में “ईख मित्र” ऐप अवश्य डाउनलोड करें। कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल ने किसानों को संबोधित करते हुए किसानों के लिए चीनी मिल द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं, खाद, बीज की उपलब्धता से संबंधित जानकारी देते हुए शरदकालीन गन्ना बुआई में अपने खेतों के अधिक-से-अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना बुआई का अपील किया। उन्होंने किसानों को चीनी मिल प्रबंधन एवं गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के कृषि यंत्रीकरण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का सुझाव दिया जिससे कि किसान भाईयों को मजदूरों की समस्या से निजात मिल सके और कम कृषि लागत में अधिक उपज का लाभ प्राप्त हो सके। कार्यशाला से पूर्व सहायक ईखायुक्त महोदय, सहायक निदेशक ईख विकास, कार्यपालक अध्यक्ष महोदय, उप महाप्रबंधक गन्ना एवं किसानों ने संयुक्त रूप से कृषि यंत्रों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और यंत्र विक्रेताओं से यंत्रों के संचालन एवं विशेषता से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। का इस कार्यशाला में कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, सहायक ईखायुक्त श्री वेदव्रत कुमार, सहायक निदेशक ईख विकास समस्तीपुर श्री धर्मवीर सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद, वरीय प्रबंधक गन्ना एम ए खान, प्रबंधक गन्ना अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, कार्यालय अधिकारी राम कृष्ण प्रसाद, गन्ना विकास अधिकारी रोहित कुमार, रामनाथ सिंह, रमण कुमार सिंह, मनोज महतो, मनोज यादव, अनोज कुमार, सार्थक तिवारी, गन्ना विकास के सभी वरीय अधिकारी एवं कनीय कर्मचारी, किसान संजीव कुमार, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, निशारुल हक, बिमल यादव, संतोष कुमार यादव, अर्जुन चौरसिया, त्रिपुरारी कुमार, यशवंत कुमार, वैद्यनाथ साहू सहित लगभग 350 किसान उपस्थित थे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
