sitapus पुलिस ने अवैध पटाखो का जखीरा किया बरामद

Spread the love

sitapus पुलिस ने अवैध पटाखो का जखीरा किया बरामद

ब्यूरो चीफ अभिषेक कुमार

सीतापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटाखे की अवैध बिक्री के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक बिसवां के निर्देशन में नगर में कुछ विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि का अवैध भंडारण पकड़ा गया है जो आर. के. ग्रैंड होटल के पीछे एक बंद पड़ी दुकान में रखा था। भंडारण का कोई भी लाइसेंस नहीं था तथा सुरक्षा संबंधी कोई भी उपकरण भी मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मौके पर रईस अहमद पुत्र स्वर्गीय महंगू निवासी मिल्की टोला बिसवां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा उनके खिलाफ मुं.अ.स.480/2025 धारा 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम 1984 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक सुधाकर सिंह उप निरीक्षक फूलचंद उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा व कांस्टेबल सौरभ आकाश सत्येंद्र कुमार सचिन नफीस प्रशांत कुमार शामिल है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *