खुदनेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क इलाज और दवा

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

खुदनेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क इलाज और दवा

समस्तीपुर। सावन मास की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा मोरवा प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खुदनेश्वर स्थान मंदिर प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु सावन के महीने में बाबा खुदनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, कमजोरी, पेट, हड्डी, नस संबंधित की बीमारियों आदि की जाँच की गई। संस्था के संस्थापक व समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सावन का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है और ऐसे पावन अवसर पर मानव सेवा करना ही सच्चे अर्थो में ईश्वर की सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो। जब एक बुजुर्ग श्रद्धालु ने थक कर मेरी ओर देखा और कहा बेटा, दवा मिल गई, अब दर्शन कर लेंगे तो लगा जैसे मेरी सेवा सफल हो गई। हमारी पूजा वहीं पूरी होती है, जहाँ किसी ज़रूरतमंद को राहत मिले। मैंने डॉक्टरी को पेशा नहीं, सेवा का माध्यम बनाया है। खुदनेश्वर बाबा की कृपा है कि इस पावन अवसर पर मुझे श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मिला।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *