कांग्रेस के रोजगार मेला में युवाओं का उमड़ा सैलाब : उमाशंकर पासवान

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

कांग्रेस के रोजगार मेला में युवाओं का उमड़ा सैलाब : उमाशंकर पासवान

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा अन्तर्गत हसनपुर प्रखण्ड के कॉंग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर पासवान ने कहा कि कॉंग्रेस विपक्ष में होने के बावजूद युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी श्री राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेकर बिहार के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करा रही है, अगर नियत साफ हो तो सब हासिल किया जा सकता है। कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान ने कहा कि पटना के ज्ञान भवन में हुए महा रोजगार मेले में प्राइवेट कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए, कंपनिया जैसे टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जिप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिटाची, अर्बन क्लैप, जैसी 190 कंपनिया इस रोजगार मेले में शामिल हुई। इस दौरान रोजगार मेले में लगभग 48000 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, लगभग 20000 से ज्यादा युवाओं के इंटरव्यू हुए, और लगभग 10,836 से ज्यादा युवाओं को हाथोंहाथ जॉब लेटर मिले। इसके साथ ही साथ कई युवाओं को कंपनियों के एचआर द्वारा दूसरे राउंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोज़गारी सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं, एक लंबा इंतज़ार है, जो आज पटना के ज्ञान भवन में उमड़ी इस भीड़ में साफ़ दिखता है। जब डबल इंजन सरकार ने नौकरियों के रास्ते बंद कर दिए, तब राहुल गांधी जी के निर्देश पर युवा कांग्रेस ने बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद का दरवाज़ा खोला है। डबल इंजन सरकार ने जिन युवाओं को अनदेखा किया, उनके साथ आज कांग्रेस खड़ी है। मैं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम जी दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिनके सहयोग से इस आयोजन को सफलता मिली। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी और बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ क्योंकि बिहार के युवाओं के दर्द समझते हुआ महा रोजगार मेला का आयोजन पटना में किया इसके लिए बिहार के युवाओं के तरफ़ से दिल से धन्यवाद।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *