रामनवमी और चैती दुर्गापूजा को लेकर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचकर माता से लिए आशीर्वाद
समस्तीपुर हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचकर माता से आशीर्वाद लिए और हसनपुर विधानसभा सहित पूरे बिहारवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं शांति के लिए कामना किए! पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा की चैत्र नवरात्रि की नवमी पर श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी जोश एवं उत्साह नजर आया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जिस आदर्श को साकार किया,उसी पर चलते हुए गांधी जी ने स्वतंत्र भारत में रामराज्य की कल्पना की थी!उन्होंने युवाओं से राम के आदर्श को अपनाने की अपील की!पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम के साथ राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गंगा प्रसाद विद्यार्थी,राजद नेता शोभा कांत राय,पुष्पेस कुमार पुष्प, लखिन्द्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे!परशुराम कुमार की रिपोर्ट
