प्रगति मैदान में आर्टिशियस वर्ल्ड की हाट ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित एग्जीबिशन का विश्राम – कला और कलाकारों का अनूठा संगम

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

प्रगति मैदान में आर्टिशियस वर्ल्ड की हाट ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित एग्जीबिशन का विश्राम – कला और कलाकारों का अनूठा संगम !दिल्ली, 23 मार्च 2025 दिल्ली के प्रगति मैदान, हॉल नंबर 12 में 21 से 23 मार्च तक चली आर्टिशियस वर्ल्ड की हाट ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित एग्जिबिशन ने रंग, रचनात्मकता और नए अवसरों का संगम प्रस्तुत किया इस शानदार प्रदर्शनी में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स, हस्तशिल्प, मूर्तियां और डिजिटल आर्ट का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।प्रतिभाशाली कलाकारों ने बिखेरा अपनी कला का जादूइस एग्जीबिशन में भाग लेने वाले कलाकारों में रसिक वल्लभ, प्रिया, कौमुदी, रिदम, अर्पिता, नम्रता, प्रियंका, नेहा, ज्योति, श्रेया, प्रगति, सुपर्णा, शालू, राधाराज, मोनिका, रूचि ,विनीता और वरुण शामिल रहे। उनकी रचनाओं ने कला प्रेमियों को आकर्षित कर दिया।आर्टिशियस वर्ल्ड पर आए लोगों ने कलाकारों की रचनाओं की न केवल भूरी भूरी प्रशंसा की, बल्कि कई आर्टिस्ट्स की कलाकृतियों , हस्तशिल्प कला को खरीदा भी, जिससे कलाकारों का हौसला बढ़ा, व उनका उत्साह वर्धन हुआ।*गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह*इस कला महोत्सव में राजनीति, सिनेमा और आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कलाकारों का आत्मविश्वास और बढ़ा।राज्यसभा सांसद श्रीमती सुलता देव ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा,”यह मंच कलाकारों को पहचान दिलाने और उनकी कला को सही कद्रदानों तक पहुँचाने का एक बेहतरीन जरिया है।”मॉडल टाउन-दिल्ली के विधायक श्री अशोक गोयल ने कहा,भारतीय कलाकारों की कला प्रतिभा अद्भुत है और आर्टिशियस वर्ल्ड जैसे मंच उन्हें नई ऊँचाइयाँ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”प्रसिद्ध अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने आर्टिशियस वर्ल्ड के सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और व सभी आर्टिस्ट्स उनके आर्ट को लेकर काफी चर्चा भी की।सांसद संजय सिंह ने राजीव जी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा,”कलाकारों को सही मंच मिलना बहुत जरूरी है, और आर्टिशियस वर्ल्ड इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।डॉ. अनिल जैन ने भी आर्टिशियस के सभी कलाकारों के काम को खूब सराहा व अपनी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से अपनी जीवनशैली को और भी अच्छा करने की बात पर बल दिया और आर्टिशियस वर्ल्ड के प्रयासों को भारतीय कला जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इसके अलावा, हित परमानंद शोध संस्थान एवं श्री प्रियावल्लभलाल जी के निज अंगसेवी आचार्य श्री हित विष्णु मोहन नागार्च जी ने कलाकारों को वीडियो संदेश के माध्यम से आशीर्वाद और प्रेरणादायक संदेश दिए.आर्टिशियस वर्ल्ड – कला को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता!आर्टिशियस वर्ल्ड के श्री राजीव बंसल ने इस अवसर पर कहा,”हमारा उद्देश्य केवल कला का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि कलाकारों को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ उनकी प्रतिभा को उचित पहचान, सराहना और बेहतर प्लेटफार्म मिल सके जिस से उनका आर्टवर्क और ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने आगे बताया कि आर्टिशियस वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर पेंटिंग, मूर्तियां, डिजिटल आर्ट, गृह सज्जा, हस्तशिल्प जैसी कई विधाओं को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे हर तरह के कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।यह तो सिर्फ एक शुरुआत है! जल्द ही आर्टिशियस वर्ल्ड मुंबई, पुणे और बैंगलोर में भी ऐसे ही बेहतर आर्ट एग्जीबिशन करेगा, जिससे और अधिक कलाकारों को अपनी कला दुनिया के सामने लाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।”

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *