टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में समस्तीपुर को हराकर बेगूसराय की टीम ने चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम किया

0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में समस्तीपुर को हराकर बेगूसराय की टीम ने चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम किया

समस्तीपुर :जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर बाजार के द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में शहीद दिवस के उपलक्ष पर खेला गया फाइनल मैच बेगूसराय एवं समस्तीपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए बेगूसराय की तरफ से गुड्डू यादव ने 65 एवं मनजीत ने 58 रन की पारी खेली जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की टीम 14 ओवर में 140 रन पर सिमट गई और 59 रन से मैच हार गई फाइनल मैच में टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि एवं राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल ने विजेता टीम बेगूसराय को ट्रॉफी के अलावा नगद 51 हजार रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम समस्तीपुर को विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने ट्रॉफी के अलावे नगद ₹25000 पुरस्कार देकर सम्मानित किया फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका मुकेश कुमार एवं अजीत सहगल ने निभाई कॉमेंटेटर की भूमिका दुष्यंत कुमार आजाद ने जबकि आयोजनकर्ता के रूप में विजय यादव मनीष प्रीतम सुशील रावत लालू चौधरी इत्यादि रहे शहीद दिवस पर खेले गए मैच के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रजत के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल ने कहा की खेल एवं शिक्षा समाज के लिए बहुत जरूरी है जिस तरह शिक्षा से कोई व्यक्ति कैरियर बन सकता है इस तरह खेल से भी लोग कैरियर बना सकते हैं खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है मौके पर अतिथि के रूप में महेंद्र आजाद मुकेश कुमार चौधरी शंभू कुमार रावत,अमित जायसवाल इत्यादि के साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *