ऑटोलिफ्टर चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

*ऑटोलिफ्टर चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार*

 

थाना खैराबाद जनपद – सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर अमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये शातिर ऑटोलिफ्टर सलमान पुत्र मो० असलम निवासी मो० शाहगंज असरफाबादा थाना खालाबाजार जनपद लखनऊ हाल पता मो० खदरा थाने के पीछे थाना मदेहगंज जनपद लखनऊ को राधेलाल चौराहा के पास गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिससे मौके/निशानदेही से कुल 03 अदद बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिलें (01 टीवीएस अपाचे, 01 पल्सर, 01 टीवीएस अपाचे) बरामद हुई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि बरामद एक अपाचे मोटरसाइकिल (नं० यूपी 30 ए एच9280) को कस्बा खैराबाद बी०सी०एम रोड से, एक पल्सर मोटर साइकिल (नं० यूपी 32 एल ई9720), लखनऊ के पारा क्षेत्र से व तीसरी अपाचे मोटर साइकिल (नं० यूपी 32 जीपी 0532), लखनऊ से चोरी की है। थाना खैराबाद क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के संबंध में मु०अ०सं० 15/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना खैराबाद पंजीकृत रहे है गिरफ्तार अभि० उपरोक्त का चालान न्याया० किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवम् प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी पुलिस टीम उ०नि० अवधेश कुमार यादव, म०उ०नि० आकांक्षा देवी, का० मोनू बालियान, का० पीयूष सिंह, का० कर्मवीर सिंह, का० विकास कुमार आदि शामिल रहे

 

*जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट*✍️✍️

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *