वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव का संदेश जनता तक पहुंचाने की अपील किया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव का संदेश जनता तक पहुंचाने की अपील किया

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने हसनपुर विधानसभा के महागठबंधन के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित महागठबंधन के साथियों से आग्रह पूर्वक कहना चाहुंगा कि आगामी 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार बदलाव सभी सम्मानित महागठबंधन साथियों के सहयोग से सफल होगा। इसके लिए उम्मीद करते हैं कि आप सभी बिहार परिवर्तन सफलता के परचम लहराने का काम वारीकी से करते रहें । श्री मंडल ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी माननीय तेजस्वी यादव जी का संदेश हर घर में पहुंचाने का काम करते रहें। उन्होंने कहा हमें कल के बजाय आज से ही सरकार बदलाव के लिए आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में माननीय तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तजुर्बा रखने की जरूरत है। उन्होंने महागठबंधन के साथियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी विधानसभा बूथ के साथी माननीय तेजस्वी यादव जी का संदेश सभी लोगों को बताये कि 20 साल से बिहार में भाजपा नीतीश सरकार ने दिव्यांगजनों, वृद्ध जनों और विधवा महिलाओं के लिए पेंशन को 400 रुपये से आगे नहीं बढ़ाया था। पर जब माननीय तेजस्वी यादव जी ने कहा कि बिहार में जब तेजस्वी की सरकार बनेगी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 करने का ऐलान किया तो घबराकर भाजपा नीतीश सरकार ने तेजस्वी यादव जी का नकल करते हुए पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 किया। वहीं जब माननीय तेजस्वी यादव जी ने बिजली बिल को 200 यूनिट फ्री करने की बात कहे तो भाजपा नीतीश सरकार ने आनन फानन में पुनः तेजस्वी यादव जी का नकल करते हुए 125 यूनिट बिजली फ्री करने की बात कही। वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि हमलोगों को खासकर विरोधियों पर भी ध्यान रखना होगा कि हमारे वोटर को विरोधियों के द्वारा जुमला परोसकर गुमराह तो नहीं किया जा रहा है।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *