भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पी,सामाजिक न्याय के नायक थे-इंदु गुप्ता

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

समस्तीपुर-हसनपुर विधानसभा के जनसुराज नेत्री इंदु गुप्ता ने कहा की आज पूरा देश भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मना रहा है। उन्हें भारतीय संविधान का वास्तुकार या निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने अपना जीवन न्याय, शिक्षा और न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय समाज में स्वतंत्रता और समानता लाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।आज उनकी 135वीं जयंती पर देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं!इंदु गुप्ता ने कहा की भीम राव अंबेडकर ने जीवन भर दलितों,शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। और उनके लिए उनके अधिकारों और समानता के लिए संघर्ष किया।उन्होंने हमेशा महिलाओं और श्रमिक वर्ग के अधिकारों का समर्थन किया। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद् और अर्थशास्त्री भी थे। देशभक्ति के संबंध में उनके विचार केवल उपनिवेशवाद के उन्मूलन तक ही सीमित नहीं थे बल्कि वे हर व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता चाहते थे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *