बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से NDA सरकार में विफल हो चुकी हैं: पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से NDA सरकार में विफल हो चुकी हैं: पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम

समस्तीपुर-140हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने NDA सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा हैं कि पटना में दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की सनसनीखेज हत्या ने पूरे बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं!यह हत्याकांड न सिर्फ सुनियोजित था,बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक भी उजागर करता है।पारस हॉस्पिटल में हुए शूटआउट के लेकर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे अपराध रोकने,अपराधों की जाँच करने और कानूनों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। हालाँकि,भ्रष्टाचार और अपर्याप्त प्रशिक्षण जैसी चुनौतियाँ उनकी प्रभावशीलता में बाधा डाल सकती हैं। पूर्व विधायक सुनील कुमार ने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि कितनी दुर्भाग्य की बात हैं कि बिहार में अपराधी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह रहे हैं कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव कानून एवं व्यवस्था की खराब होती स्थिति को लेकर फर्जी दावे कर रहे हैं। उनका आकलन कुछ भी हो गंभीर अपराध की बढ़ती घटनाएं कुछ और ही बयान कर रही है। बिहार में हरेक दृष्टिकोण से देखा जाए तो खनन माफिया के साथ-साथ शराब माफिया भी बेलगाम है ।बिहार सरकार कुछ भी दवा करें शराब माफिया ने शराब बंदी को पूरी तरह से विफल कर दिया है राज्य में अवैध तरीके से शराब बिक्री का एक पूरा नेटवर्क बन गया है एक तथ्य यह भी है कि बेलगाम अपराधी पुलिस को निशाना बना रहे हैं हाल ही में बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक ने स्वीकार किया था कि पुलिस पर हमले के मामले भी बढ़े हैं उन्होंने माना कि हमले तब अधिक होते हैं जब पुलिस किसी बड़े अपराधी को पकड़ने जाती है या फिर शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी होती है। एक समय था जब नीतीश कुमार का शासन सुशासन के लिए जाना जाता था लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है इसके पीछे के कारणों की न केवल पहचान करनी होगी बल्कि, उनका निवारण भी करना होगा।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *