अभूतपूर्व बिहार बंदी के सफलता को लेकर राजद नेत्री विभा देवी ने जनता समेत घटक दल के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

अभूतपूर्व बिहार बंदी के सफलता को लेकर राजद नेत्री विभा देवी ने जनता समेत घटक दल के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

समस्तीपुर। 140 हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेत्री व पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी ने 9 जुलाई को इंडिया गठबंधन द्वारा सम्पूर्ण बिहार बंदी के सफलता को लेकर उन्होंने जनता समेत सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया। राजद नेत्री विभा देवी ने कहा बिहार में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया वोटबंदी के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार बंद के अभूतपूर्व सफलता पर उन्होंने बिहार के सभी जनता और सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बंदी को अभूतपूर्व बताते हुए बिहार की जनता को विशेष साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा राज्य में चुनाव आयोग के वोटबंदी से आम जनता को त्रस्त कर दिया है और इसीलिए जनता ने भी इस बंदी का हृदय से स्वागत करते हुए पूरा समर्थन दिया। विभा देवी ने कहा कि सूबे की आम जनता ने सभी जिलों में स्वत: स्फूर्त बंद का समर्थन किया और हमारे नेता माननीय तेजस्वी यादव जी एवं सभी घटक दल के माननीय नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी मुस्तैदी के साथ देश और राज्य की सोई हुई सरकार और चुनाव आयोग को जगाने का काम किया। उन्होंने कहा राज्य के सभी हिस्सों में बंद ऐतिहासिक रहा और सूबे की जनता ने बंद में सहयोग किये, जिसके लिए पुनः मैं सभी घटक दलों को हृदय से साधुवाद देता हूँ

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *