मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर व बिथान प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का किया गया गठन।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर व बिथान प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का किया गया गठन।

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर व बिथान प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ,पटना के अनुसार कर दिया गया है। सूची के अनुसार प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा को हसनपुर प्रखंड का बीस सूत्री अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं ग्राम हसनपुर के निवासी धर्मेंद्र सिंह बुच्ची को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।इनके अलावा सदस्य के रूप में ग्राम परिदह के जगनारायण मुखिया, ग्राम मौजी के विजय कुमार यादव, ग्राम पटसा के पंकज मिश्र, ग्राम सिरसिया के मोहम्मद अनवर इकबाल, ग्राम नयानगर की श्रीमती बिजली देवी, ग्राम मौजी के गरीब मालाकार, ग्राम नयानगर के जय राम सिंह सन्नी, ग्राम मालदह के युगल किशोर सिंह,ग्राम देवड़ा के ऋषिराज सिंह, ग्राम
सकर डिहार की लीला कुमारी निषाद , ग्राम पिरौना के श्रीकांत कुशवाहा, ग्राम खुरुंडा वीरपुर के अरुण कुमार कुशवाहा, ग्राम मरांची उजागर के जयप्रकाश कुशवाहा का मनोनयन किया गया है। इसी प्रकार बिथान प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री का भी गठन राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से पत्र जारी कर किया गया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार जद यू के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय को अध्यक्ष, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार निषाद को उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर ग्राम उजान के मो.अजहर, ग्राम बिसुआ के शिवशंकर यादव, ग्राम बखारी के तेजनारायण मुखिया, ग्राम जगमोहरा के अंजनी सिंह, ग्राम बेलाही के राजेश कुमार मुखिया, ग्राम बिथान के सत्यनारायण यादव, ग्राम भिखनौलिया के पवन महतो, ग्राम
गाजाबाजा की श्रीमती पिंकी देवी, ग्राम बिथान की श्रीमती ममता देवी, ग्राम गाजाबाजा के रामप्रताप राय, ग्राम सुखासन के प्रभात कुमार, ग्राम जगमोहरा वार्ड संख्या 14 के निवासी शिवनाथ कुमार ,ग्राम सलहाचंदन के शिवशंकर कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है ।बीस सूत्री समिति का गठन होने पर हसनपुर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा जी एवं बिथान प्रखंड के जद यू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश राय जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी ,जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय जी एवं पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है । वहीं दोनों प्रखंड के बीस सूत्री कमिटी के गठन पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया है। परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *