बिथान में लोजपा ने मनाया बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती

समस्तीपुर(बिथान):- प्रखंड लोजपा (रामविलास)पार्टी के प्रखंड कार्यालय उषा कंपलेक्स बिथान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती दिवस समारोह मनाई गई,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कमल पासवान,ध्रुपद कुमार एवं जिला महासचिव विनोद कुमार यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर समारोह में प्रखंड उपाध्यक्ष मो. शमशाद, पंचायत अध्यक्षों में मरथुआ पंचायत अध्यक्ष डोमन पासवान,बिथान अध्यक्ष चंदन सदा,सलहा चंदन अध्यक्ष आदित्य कुमार,सलहा बुजुर्ग अध्यक्ष मिनहाज, सोहमा अध्यक्ष विशाल कुमार, जगमोहरा अध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित राज किशोर रावत के अलावा अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट
