लखनऊ एक पेड़ मां के नाम’ पर CM योगी की पहल लखनऊ के अकबरनगर में लगाएंगे पौधा
संवाददाता अभिषेक दुबे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ के अकबरनगर में पौधा लगाएंगे. वे अकबरनगर में पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ की शुरुआत करेंगे. बता दें कि यूपी में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ के अकबरनगर में पौधा लगाएंगे. वे अकबरनगर में पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ की शुरुआत करेंगे. बता दें कि यूपी में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है.
बता दें कि हाल ही में अकबरनगर में अवैध निर्माण वाले मकानों को तोड़ा गया था. यहां के लोगों को दूसरी जगह मकान दिया गया था. वहीं, शनिवार के दिन में यूपी में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान का नेतृत्व हर जिले में सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि करेंगे
