मौलाना अब्दुस सत्तार कासमी, एवं शरीफ अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

मौलाना अब्दुस सत्तार कासमी, एवं शरीफ अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

समस्तीपुर। राजखंड स्थित मदरसा मदीनातुल उलूम के प्रांगण में एक विदाई का सम्मान समारोह का आयोजन मो. कमालुद्दीन की अध्यक्षता में की गई। जहाँ मौलाना अब्दुस सत्तार कासमी एवं मौलाना शरीफ अहमद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके चालीस वर्ष की सेवा पर मदरसा के सचिव मो. शमशाद ने प्रकाश डाला। मौके पर मौलाना मरगूब प्रिंसिपल मदरसा शामुल उलूम काशीपुर एवं मौलाना निजामुद्दीन ने अपनी तासूरत का बयान किया। कार्यक्रम का आरंभ कुरान पढ़ने से किया गया। समारोह में शामिल व्यक्ति – हाजी मुखलेसुर रहमान, अध्यक्ष मदरसा, जनाब मो. नसीुद्दीन – पूर्व सचिव मदरसा, मो. मोकिम, पूर्व अध्यक्ष मदरसा, मो. रिजवानूल हक, मो. दानिश तनवीर व जमालुद्दीन आदि शामिल थे। अंत में दोनों

को सम्मान के साथ विदाई दी गई। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन मदरसा के सचिव शमशाद ने किया।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *