एथलेटिक्स, साइक्लिंग एवं कबड्डी जैसी खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का संकुल स्तर पर चयन कर उन्हें संबंधित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

प्रद्युम्न कुमार गौतम
समस्तीपुर(हसनपुर):- प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुलों (कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर) में मशाल खेल कार्यक्रम 2024 के तहत संकुल स्तरीय अलग अलग खेल विधाओं के लिए खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय सीही अहिलवार संकुल में मशाल खेल कार्यक्रम समन्वयक प्रद्युम्न कुमार गौतम की देखरेख में खेल की अलग अलग विधा एथलेटिक्स,साइक्लिंग, एवं कबड्डी से संबंधित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल कार्यक्रम में संकुलाधीन आने वाले मध्य विद्यालय गजपति,मध्य विद्यालय सीही एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिलवार सहित उच्च माध्यमिक विद्यालय सीही अहिलवार के अंडर 14 वर्ष एवं अंडर 16 वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रतिभागी बनने का मौका मिला है।वहीं इस बाबत पूछे जाने पर मशाल खेल समन्वयक प्रद्युम्न कुमार गौतम ने बताया कि सभी संकुल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के लिए चयन किया जाना है। प्रद्युम्न ने मशाल 2024 खेल कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के माध्यम से बिहार सरकार हमारे ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है ताकि इन प्रतिभाओं को अपनी हुनर के प्रदर्शन का उचित अवसर प्राप्त हो सके। मौके पर प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक शंभूनाथ, शिक्षक भवेश्वर कुमार,उमेश कुमार,जितेंद्र जोशी,जगदीश कुमार सुमन,तारकेश्वर बैठा, लक्ष्मण वर्मा,अमिय कुमार,अमलेश कुमार
पांडेय, गजेन्द्र कुमार,रामपुनित कुमार,रामकुमार शर्मा, सुशांत यादव सुमित,नीतीश कुमार,मुकेश वर्मा,सौरभ यादव,रोहित कुमार,अविनाश कुमार,सूरज कुमार,धर्मेंद्र कुमार शिक्षिका सुधा कुमारी,अंजू कुमारी,वंदना कुमारी, बबीता कुमारी,कुमारी निशा,कुमारी कविता,प्रियंका यादव, बबीता कुमारी सपन सिंह,पुष्पमित्रा,सहित विद्यालय के सभी छात्र व छात्राएं मौजूद थे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट
