अवतार अस्पताल का मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने समारोह पूर्वक उद्घाटन किया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

अवतार अस्पताल का मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने समारोह पूर्वक उद्घाटन किया

मधुबनी- स्वास्थ,सुखमय जीवन का आधार है। सुखमय जीवन की देख रेख के लिए योग्य चिकित्सक एवं अस्पताल का होना आवश्यक है। उक्त बातें मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मधुबनी शहर के अवतार अस्पताल के उद्घाटन समारोह में कहा। उन्होंने कहा कि अवतार अस्पताल मिथलांचल के  साथ साथ सीमावर्ती इलाकों में आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री ने डॉo अजीत कुमार सिंह की सोच एवं अस्पताल की निर्माण के लिए कोटि कोटि धन्यावाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवतार अस्पताल के निदेशक डॉo अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव, विधायक हरभूषण ठाकुर, अरुण शंकर प्रसाद, सुधांशु शेखर, श्री मति मीना कुमारी, भारत भूषण, मुरारी मोहन, बीरेन्द्र पासवान, भाजपा नेता सुशील चौधरी, रोशन कुमार सिंह, समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व एई अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने अस्पताल को सफल बनाने में मदद करने का आश्वासन दिया। सांसद अशोक कुमार यादव ने डॉ अजीत कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि मधुबनी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल का स्थापना करना चुनौती पूर्ण बताया।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *