ट्रेक्टर ड्राइवर को खाना देने जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या की

समस्तीपुर- हलई थानाक्षेत्र के इन्द्रवारा जितवारपुर गांव में अपराघियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इंद्रवारा जितवारपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फकीरा सहनी के 30 वर्षीय पुत्र जगदीप सहनी के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बीते मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे जगदीप सहनी घर से अपनी बाइक पर पडोस के एक युवक को बैठाकर ट्रेक्टर ड्राइवर के लिए खाना लेकर चौर में ट्रैक्टर चालक को खाना देने जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में कमतु चौक से पहले गांव के ही एक युवक ने जगदीप सहनी को हथियार का भय दिखाकर घेर लिया और उसी जगह जगदीप को गोली मारकर हत्या कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के तहकीकात में जुट गए।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
