बिथान प्रखण्ड में लक्ष्मी कुमार निराला निर्विरोध चौथी बार बने राजद प्रखण्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ राजद नेताओं ने दिया बधाई

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

बिथान प्रखण्ड में लक्ष्मी कुमार निराला निर्विरोध चौथी बार बने राजद प्रखण्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ राजद नेताओं ने दिया बधाई

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बिथान प्रखण्ड के लक्ष्मी कुमार निराला पुनः बिथान प्रखण्ड के राजद प्रखण्ड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। शुक्रवार को हसनपुर विधानसभा के बिथान बाजार स्थित पीएसपी हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन पर राष्ट्रीय जनता दल की एक प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राजद क्रियाशील समिति के सदस्य मौजूद हुए। राजद प्रखण्ड अध्यक्ष चुनाव समपन्न वाद मुख्य अतिथियों ने राष्ट्रीय जनता दल के साथियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लक्ष्मी कुमार निराला को लगातार चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके नाम पर मुहर लगाई। यह चयन राजद कार्यकर्ताओं के बीच उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है। बैठक में राजद के नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प लिया, बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी सह शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी, अमला कुमारी यादव जिला सचिव राजद शिक्षक प्रकोष्ठ, सुनील यादव, श्रवण यादव, कृष्ण कुमार राय जी, मो. नईम, रामनंदन राय, धर्मेंद्र कुमार यादव, मनोज मुखिया, पंकज पटेल व अन्य राजद परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। लक्ष्मी कुमार निराला के चौथी बार बिथान राजद प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख विभा देवी, राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव आदि वरिष्ठ राजद नेताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल राजनैतिक जीवन का कामना किया।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *