पढुआ थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

*चोरों ने बीते सप्ताह अलग-अलग चार घरों में लाखों रुपयों चोरी की घटना को दिया था अंजाम*
न्यू समाचार तोता राम मौर्य की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी
पढुआ थाना पुलिस ने बीते सप्ताह शिक्षक और व्यापारी समेत चार अलग-अलग घरों में हुई चोरी की घटनाओं का शुक्रवार और शनिवार को पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दस हजार चार सौ रूपए की नगदी समेत दर्जन भर सोने व चांदी के आभूषणों के नग और जिंदा कारतूस के साथ 315 बोर तमंचा एवं चाकू बरामद किया हैl एक सप्ताह के अंदर सभी चोरी की घटनाओं का राजफांस होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली हैl
थाना क्षेत्र के गांव बिछुली ढखेरवा नानकार निवासी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मेवालाल के घर 22 मई की रात्रि अज्ञात चोरों ने बीस हजार रुपए की नगदी समेत करीब चार लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था l पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया था l पुलिस ने शुक्रवार सुबह अंतर्वेद जंगल के पास शारदा नहर पटरी पर गुलाम पुत्र हबीब निवासी पठानन पुरवा व रिजवान पुत्र मुराद निवासी डंडूरी को दबोच लिया तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से पांच हजार रूपए की नगदी समेत, सोने व चांदी के आभूषण और चाकू बरामद किया l उधर 31 मई की रात्रि ढखेरवा के व्यापारी राजू मौर्य के लखाही स्थित घर में चोरों ने एक लाख रुपए की नगदी समेत करीब चार लाख रुपए कीमत में सोने व चांदी के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था l दो जून की रात्रि में नौव्वापुर सानी निवासी इतवारी लाल प्रजापति और रामजीवन प्रजापति के यहां से चोरों ने बीस हजार रूपए की नगदी समेत करीब चार लाख कीमत में सोने व चांदी के आभूषण चुरा कर रफू चक्कर हो गए थे, पुलिस ने सभी पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे को लेकर छानबीन शुरू कर दिया था l शनिवार सुबह ढखेरवा गिरिजापुरी मार्ग पर जम्हौरा पुलिया मोड़ के पास से तहव्वर पुत्र सोहराब, नसीर खां पुत्र सोहराब निवासी लखनियापुर व इम्तियाज उर्फ पद्दी पुत्र फैजनूर निवासी पठानन पुरवा को दबोच कर चोरी के पांच हजार चार सौ रूपए की नगदी समेत कुछ अदत सोने व चांदी के आभूषण और जिंदा कारतूस के साथ एक 315 बोर तमंचा बरामद किया l पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरफ्तार हुए सभी आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया हैl यह गिरफ्तारी की कार्रवाई एस आई अभिषेक सिंह और संदीप यादव की अलग-अलग टीम के द्वारा की गई हैl
एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया गया है घटनाओं में शामिल अभी कुछ आरोपित माल समेत फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही हैl जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा l
