विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग किए जाने की गई अपील
समस्तीपुर (हसनपुर):- प्रखंड मुख्यालय में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा कंचन कुमारी झा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए सहयोग किए जाने का आग्रह किया। पदाधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दलों को उनके बीएलए के माध्यम से संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को अपेक्षित सहयोग किए जाने को कहा। साथ ही विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सूचना को ले उनके स्तर से भी मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार,शंभू प्रसाद, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में जद यू के गरीब मालाकार , राजद के रामप्रमोद यादव,लोजपा के गौड़ीशंकर यादव, कांग्रेस के उमाशंकर पासवान सहित अन्य गणमान्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
