विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग किए जाने की गई अपील।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग किए जाने की गई अपील।

समस्तीपुर (हसनपुर):- प्रखंड मुख्यालय में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा कंचन कुमारी झा के द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए सहयोग किए जाने की अपील की गई। पदाधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दलों को उनके बीएलए के माध्यम से संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को अपेक्षित सहयोग किए जाने को कहा। साथ ही विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से ली जाने वाली वांछित दस्तावेजों की सूचना को ले उनके स्तर से भी मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा राजेश कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बिथान आफताब आलम, निर्वाचन सहायक सह शिक्षक शंभू प्रसाद, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में जद यू के संजीव कुमार कुशवाहा,भाजपा के संजय सिंह लल्लू, सिकंदर आलम,लोजपा के गौड़ीशंकर यादव, कांग्रेस के उमाशंकर पासवान सहित अन्य गणमान्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *