लखनऊ । माल के काकराबाद में बुधवार शाम बिजली पोल लगाने के दौरान पोल के ऊपर से गुजरी 33 हजार की हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे पोल में उतरे करंट से पोल लगा रहे मजदूर की मौत हो गयी। ठेकेदार ने देर रात परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने ठेकेदार पर देर रात दो बजे मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि ठेकेदार मोनू मौर्या बिना विद्युत आपूर्ति बंद कराए पोल लगवा रहा था तभी पोल लगाते समय ऊपर से गुजरी 33 हजार की लाइन से पोल छू गया, जिससे पोल में आये करंट लगने से सुरेंद्र की मौत हो गयी। ठेकेदार मोनू ने अपने आप को बचाने के लिए सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती तक नही कराया। सुरेंद्र की मौत हो जाने के बाद लगभग आठ बजे परिजनों को सूचना दी।
पोल लगा रहे हाइड्रा चालक समीम भी मौके से भाग निकला। मृतक की एक वर्ष पहले मलिहाबाद निवासी निशा से शादी हुई थी। पत्नी निशा सात माह की गर्भवती है। परिवार में माता दयावती और भाई है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया आरोपी ठेकेदार के खिलाफ काम मिलापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
