sitapur महिला फारेस्टर ने जांच के बाद नही की कार्रवाई, पीड़ित ने वन मंत्री से की शिकायत

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

*sitapur महिला फारेस्टर ने जांच के बाद नही की कार्रवाई, पीड़ित ने वन मंत्री से की शिकायत*

*ब्यूरो चीफ अभिषेक कुमार*✍️✍️
सीतापुर जनपद के विकास खंड मिश्रित की ग्राम पंचायत मुड़ियारा के मज़रा शिवपुरी निवासी अरुण त्रिपाठी पुत्र रमेश चंद्र त्रिपाठी ने वन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को रजिस्टर डाक से एक शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया है, कि ग्राम शिवपुरी निवासी दबंग राधेश्याम, वीरेश, रामचंद्र पुत्र गण जादू व लल्लन पुत्र राधेश्याम आदि ने वन विभाग की भूमि पर खड़े आम लिप्टस आदि के 32 पेड़ वन विभाग की मिली भगत से कटवाकर बेंच लिया है। यहा पर तैनात महिला फारेस्टर डिंपल शर्मा द्वारा जांच करने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है। जिससे आरोपियों ने वन विभाग की भूमि पर अपना धर्म कांटा भी लगवा दिया है। पीड़ित का आरोप है कि दिनांक 22 मई को उसने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा 19 मई को जिलाधिकारी 26 जुलाई को जिला वन संरक्षण अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। परंतु राजनैतिक दबाव के चलतें आरोपियों पर आज तक वन विभाग व्दारा कोई कार्यवाही नही की गई है। इस लिए पीड़ित व्यक्ति ने वन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को रजिस्टर डाक से शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *