एक दिवसीय कृषक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ना खेती से संबंधित जानकारी दी

0 minutes, 3 seconds Read
Spread the love

एक दिवसीय कृषक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ना खेती से संबंधित जानकारी दी

हसनपुर । गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक-06.08.2025 को हसनपुर चीनी मिल परिसर में एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कृषक कार्यशाला का संचालन उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में हसनपुर चीनी मिल से जुड़े बारीक जानकारियां किसानों से साझा करते हुए चीनी मिल और किसानों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा किया। उन्होंने ने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती करने का अनुरोध करते हुए चीनी मिल की ओर से बेहतर व्यवस्था एवं समन्वय का भरोसा दिलाया। उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने कार्यशाला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए चीनी मिल द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे गन्ना विकास योजना एवं कृषि यंत्रीकरण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। सहायक ईखायुक्त श्री वेदव्रत कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम 2025-25 के अंतर्गत चलाए जा रहे कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया और किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। संयुक्त निदेशक, ईख विकास पटना श्री महेंद्र प्रसाद सिंह एवं सहायक निदेशक, ईख विकास समस्तीपुर श्री धर्मवीर सिंह ने किसानों को मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गन्ना उद्योग विभाग, बिहार- सरकार बिहार प्रदेश में गन्ना की खेती को सरल बनाने हेतु किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के साथ युद्ध-स्तर कार्य कर रही है। किसान भाई इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती करें। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को ईख पदाधिकारी समस्तीपुर सुश्री शिवांगी पांडे ने ईख अनुसंधान केंद्र, पूसा (समस्तीपुर) के द्वारा शुरू किए गए ‘मास ऐप’ के उपयोग का सलाह दी साथ ही उन्होंने गन्ना किसानों से जुड़े किसी भी समस्या का असमय निस्तारण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल ने किसानों को सुझाव दिया कि किसान भाई मजदूरों की समस्या को देखते हुए गन्ना की खेती में यंत्रीकरण तकनीक को शामिल करें और काफी कम कृषि लागत पर अधिक-से-अधिक उपज का लाभ प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे शारदकालीन खेती में अपने खेतों के अधिक-से-अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ने की खेती करें और अपने खेत में गन्ने की बंधाई अवश्य करें। मौके पर वरीय प्रबंधक गन्ना एम. ए. खान प्रबंधक गन्ना अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय अधिकारी गन्ना राम कृष्ण प्रसाद, गन्ना विकास अधिकारी रोहित कुमार, मनोज महतो, मनोज कुमार, अनोज कुमार, सार्थक तिवारी, दीपक चौधरी, विपुल कुमार सिंह एवं सभी क्षेत्रीय गन्ना विकास सुपरवाइजर, ईख विकास समस्तीपुर के कार्यालय प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद शाही एवं हरे राम प्रसाद, एवं किसान राज कुमार यादव, राम पदारथ यादव सहित लगभग 200 से अधिक किसान उपस्थित थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *