*केन्द्र सरकार व बिहार सरकार की सहायता से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं व सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को घरातल स्तर पर उतारना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है-राजकुमार राय विधायक**न्यू समाचार ब्यूरो चीफ – परशुराम कुमार*समस्तीपुर( हसनपुर/ बिथान/ सिंघिया) :- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित होने पर विधायक राजकुमार राय का एनडीए गठबंधन के साथियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात सोमवार को उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की महान जनता ने तीसरी बार उनके ऊपर विश्वास जताते हुए उन्हें विधायक के रूप निर्वाचित किया , जिसके लिए वे तमाम हसनपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों का तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार व बिहार सरकार की सभी विकास योजनाओं व सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के धरातल पर उतारना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने आमजनता की जनसमस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। साथ ही हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले तीनों प्रखंड क्रमशः हसनपुर, बिथान ,तथा सिंघिया की महान जनता से लगातार रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जानते हुए इसके निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने की बात भी कही। विधायक ने केंद्र व बिहार की एनडीए गठबंधन की सरकार की सबका साथ,सबका विकास व विश्वास की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास योजनाओं व लोककल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन कराए जाने को ले सरकार के कृतसंकल्पित होने की भी बात दोहराई।

