हरदोई बिलग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत धोधी की जांच करने का सीडीओ ने किया आदेश*

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

*हरदोई बिलग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत धोधी की जांच करने का सीडीओ ने किया आदेश*

 

*हरदोई*। बिलग्राम ब्लॉक क्षेत्र अतंर्गत ग्राम पंचायत धोधी की ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज किया गया था जिसके बावजूद भी प्रधान की मनमानी जारी रही 2025 में भी कई विकाश कार्यों को दिखाकर भुगतान किए गए लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ जैसे कि अंत्येष्टि स्थल व मनरेगा कार्य हैंडपंप रिबोर व प्राथमिक विद्यालय आलापुर शौचालय के कायाकल्प के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया लेकिन काम नहीं हुआ प्रधान प्रतिनिधि पवन कश्यप द्वारा अपने करीबी लोगों को आवास आवंटित किए गए जो सभी अपात्र है और ग्राम प्रधान द्वारा प्रधान पति पवन कश्यप और सगे भतीजे संदीप कश्यप के खातों में भारी भुगतान किया गया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि पवन कश्यप से कहा कि गांव के कुछ मुख्य मार्ग ऐसे भी हैं जिनपर बीसों सालों से कोई कार्य नहीं हुआ तब पवन कश्यप ने कहा कि मैंने आज तक न कोई कार्य कराए हैं और न कराऊंगा मेरे अधिकार सीज होने के बाद भी मुझपर कुछ असर नहीं पड़ा मैं वैसे ही सारे भुगतान करा रहा हूं तो विकास कार्य क्यों कराऊं और कहा कि तुमने मुझे वोट भी नहीं दिया तो तुम्हारे कार्य क्यों करें जिससे आहत होकर प्रार्थी उमेश कुमार पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम आलापुर ने जिलाधिकारी महोदय सीडीओ महोदय हरदोई को शिकायत कर विकास कार्यों को कराने व ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पुनः जांच की मांग की है जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रार्थी को आश्वस्त किया गया कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को जल्द ही कराया जाएगा व सीडीओ महोदय हरदोई ने ग्राम प्रधान अर्चना बॉथम के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचारौ के जाँच के लिए सम्बंधित सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *