हसनपुर किसान सलाहकार के पुत्री राजलक्ष्मी ने इंटरमीडिएट में 409अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर क्षेत्र वासियों को किया गौरवान्वित
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर -हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान सलाहकार चंद्रशेखर कुमार एवं एसबीआई सीएसपी संचालक सुलोचना कुमारी की पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय सिही अहिलवार आर्ट्स विषय की छात्रा राजलक्ष्मी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 409 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर हसनपुर प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया!राजलक्ष्मी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता विद्यालय प्रधानाध्यापक को दी जिनके मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की!वही हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,अहिलवार पंचायत के मुखिया ममता देवी,राजद नेता रामनारायण मंडल,डीपीएस स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता,पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी,पूर्व प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ तांती,समाजसेवी कुंदन सिंह,समाजसेवी इंदु गुप्ता,कृषि कोऑर्डिनेटर दिनेश शाह,कृषि कर्मी अवध कुमार,किसान सलाहकार सुभाष चंद्र विदुर झा,किसान सलाहकार अजीत राउत,समाजसेवी सुरेन्द्र गुप्ता,राजद नेता अमित जायसवाल,LICसलाहकार अरविंद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने राजलक्ष्मी की इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कामना किए!
