तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अरवल। अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रदेश सरकार की नीति के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अरवल थाना पुलिस को एक अपराधी को मय तमंचा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात जब थाने के उपरीक्षक अनिल सिंह अपने हमराही अंकुर के साथ गश्त करते हुए जा रहे थे तभी ग्राम भदार मे गंभीरी नदी पर बने पुल के नीचे कच्ची रास्ता पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। आवाज देने पर जवाब नहीं रुक तो पुलिस द्वारा पीछा करने पर उसके पास से जामा तलाशी में एक तमंचा 15 बोर एवं एक जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्यामू पुत्र विष्णु रैदास निवासी ग्राम श्रीमऊ थाना अरवल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
