मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण में गांव की महिलाओं को पंपलेट बांट कर किया गया जागरूक, आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन नंबरों के प्रयोग के बारे में गया समझाया
अरवल। मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर प्रत्येक जिले के सभी थानों पर महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना अरवल की महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार द्वारा ग्राम टिलिया घटवासा मे ग्राम चौपाल के माध्यम से महिला एवं किशोरियों को सुरक्षित रहने के गुर बताए गए तथा मनचलो से सावधान रहकर आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन नंबरों 112, 1090 एवं 1034 के प्रयोग के विषय में भी समझाया गया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर समय आपातकालीन स्थिति में उनकी सेवा में तत्पर है।
