सहजनवा में कांग्रेस की हुंकार: संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

सहजनवा में कांग्रेस की हुंकार: संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत

गोरखपुर से जिला संवाददाता सत्येंद्र अग्रहरि

सहजनवा /गोरखपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहजनवा की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय सहजनवा में ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के ढांचे को और अधिक समावेशी बनाना तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।बैठक का शुभारंभ देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी श्रवण कुमार पांडेय ने उनके सामाजिक न्याय के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि “बाबूजी” का व्यक्तित्व आज भी हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बैठक के दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए संजय सिंह ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएंगे और नगर क्षेत्र में संगठन को एक नई धार देंगे।विधानसभा प्रभारी श्रवण कुमार पांडेय ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि जीत का मार्ग ‘बूथ मजबूती’ से ही होकर गुजरता है। बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैनात की जाएगी। स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर जनता के बीच कांग्रेस की पैठ बनाई जाएगी। जमीनी स्तर पर नए और ऊर्जावान चेहरों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. द्वारिका गुप्ता, महेश तिवारी, अजय मिश्र, रणजीत पांडेय, छेदी चौबे, रामचंद्र प्रजापति, अरुण गौड़ और सुनील पांडेय सहित भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *