रिपोर्ट देवेश पाण्डेय
प्रयागराज के रोशनबाग स्थित फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में बीफ बेचने के आरोप में आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया है।
खुल्दाबाद पुलिस ने नामजद आरोपित अकबरपुर करेली के मो. जैद, कैसरगंज बहराइच के मिज्जन व समसुल हक और दोदीपुर शाहगंज के अयान को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि कई अन्य की तलाश की जा रही है। तीन दिन पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट पर हंगामा किया था। इसके बाद विहिप गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। हालांकि जांच के लिए भेजे गए नमूने की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशनबाग में स्थित फूड कोर्ट के दूसरे तल पर नवाबी जायका के नाम से दुकान है। आरोप है कि दुकान मालिक अपने कर्मचारियों के माध्यम से बेसहारा गोवंश को पकड़वाने के बाद हत्या करवाता है फिर गोमांस की बिरयानी समेत अन्य खाद्य पदार्थ की बिक्री करता है।
