भ्रष्टाचार,महंगाई,और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हसनपुर में राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

भ्रष्टाचार,महंगाई,और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हसनपुर में राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

परशुराम कुमार रिपोर्ट

समस्तीपुर-हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) हसनपुर प्रखंड इकाई की ओर से विभिन्न जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया!कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया!धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है!खाद्य पदार्थ ,गैस सिलेंडर पेट्रोल,डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है!नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार के कारण जनता को परेशानी झेलनना पर रही है!उन्होंने भ्रष्टाचार पर करी कार्रवाई तथा सरकारी योजना के लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने मांग की!धरना प्रदर्शन के दौरान नेताओं का कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई ,शिक्षा व्यवस्था की बदहाली,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं अनियमितताएं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा !वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है ! जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं !साथ ही साथ विभिन्न सरकारी योजना कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की है! राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि आम लोगों को अपने अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है! उन्होंने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की !धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग़ का समर्थन किया और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया !कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और जरूरत पड़ने पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा!धरना प्रदर्शन पर उपस्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल,राम प्रमोद यादव,भिखारी लाल सिंह( जिला प्रवक्ता )सह कार्यक्रम प्रभारी,प्रखंड अध्यक्ष रामप्रमोद यादव,राजद नेता अमित जायसवाल,गंगा प्रसाद विद्यार्थी,राकेश यादव बब्लु,जिला पार्षद रणवीर कुमार राय,रमन यादव,रुकेश यादव,कुंदन यादव,कृष्णा यादव,प्रिंस यादव,चन्दन कुमार,नवीन यादव,शोभचंद यादव,एवं

सिकंदर यादव( किसान नेता ) सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *