विधायक राजकुमार राय ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने को ले मांग पत्र सौंपा।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

विधायक राजकुमार राय ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने को ले मांग पत्र सौंपा।

परशुराम कुमार रिपोर्ट

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय ने राजधानी पटना स्थित विश्वेसरैया भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र जी से मुलाकात कर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले दुधपुरा बाज़ार मुख्य सड़क स्टेट हाईवे से मंगलगढ़ पीडब्लूडी मुख्य सड़क तक, पथ प्रमंडल रोसड़ा अंतर्गत आनेवाले लड़झाघाट से ग्राम चिरौटना बांध तक जर्जर सड़क के निर्माण कराए जाने के अलावा बिथान प्रखंड के बिथान बाज़ार काली स्थान से पुसहो चौक होते हुए ठठेरवा जगमोहरा ढाला तक अति जर्जर सड़क के निर्माण कराए जाने संबंधी मांगपत्र सौंपा है । विधायक ने बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री को उक्त सड़कों से होकर बड़े वाहनों के आनेजाने के कारण क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी एवं जनहित की समस्या को देखते हुए अविलंब पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उक्त सड़कों के निर्माण कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने विभागीय मंत्री के समक्ष उक्त जर्जर सड़कों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटना होने की भी बात बताई ।वहीं इस बाबत पूछे जाने पर विधायक राजकुमार राय ने बताया कि विभागीय मंत्री ने इस संबंध में संबंधित विभाग को उचित दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों समस्तीपुर जिला बीस सूत्री की बैठक में भी माननीय प्रभारी मंत्री दामोदर राउत जी के समक्ष हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले तीनों प्रखंड क्रमशः हसनपुर, बिथान तथा सिंघिया से संबंधित महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कराए जाने व बायपास सड़कों के रूप में चिन्हित सड़कों के चौड़ीकरण कराए जाने, टू लेन सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी किए जाने,सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं, धार्मिक स्थलों के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को ले मजबूती से अपनी मांगों को रखा है तथा प्राथमिकता के आधार पर उक्त मांगों के पूरा होने की भी आशा व्यक्त की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *