पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोटर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण पप्पू शुक्ला

Spread the love

*कोटर नगर परिषद में विकास पर ‘सूर्य ग्रहण’! कागज़ों में सड़क-नाली,* *निजी पट्टों में निर्माण—अलाव घोटाले से लेकर 30% कमीशन तक के आरोप* *(सतना)। कोटर नगर परिषद में विकास कार्यों की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि नगर में दिखने वाला विकास ज़मीन पर नहीं, बल्कि फाइलों और निजी पट्टों तक सिमट कर रह गया है। नगरवासियों का कहना है कि सार्वजनिक बस्तियों, चौराहों और बाज़ारों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभे और शौचालय जैसे बुनियादी काम ठप हैं, जबकि योजनाओं का लाभ चुनिंदा लोगों की निजी आराजियों में दिख रहा है।**नगर परिषद अध्यक्ष राममणि सिंह पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे निष्क्रिय बने हुए हैं और परिषद के सभापति राजेंद्र गौतम ‘बब्लू’ के इशारों पर चलते हुए कथित तौर पर फर्जी व कोरे बिलों पर आंख मूंदकर हस्ताक्षर कर रहे हैं। आरोपों के मुताबिक, मनोनीत पार्षदों और सभापति की निजी पट्टों की ज़मीनों में ही नाली, सड़क और बिजली खंभे लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा है।**अलाव के नाम पर लाखों का खेल?**भीषण ठंड के बावजूद बस स्टैंड, सार्वजनिक चौराहों, हरिजन नई बस्ती, उध्धाम मंदिर क्षेत्र और बाज़ारों में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। आरोप है कि अलाव के नाम पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये निकाल लिए गए।**उपयंत्री पर 30–40% कमीशन के गंभीर आरोप**नगर परिषद कार्यालय में उपयंत्री प्रियंवदा सिंह पर ठेकेदारों से 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन वसूली के आरोप लगे हैं। आरोप है कि भुगतान निकालने या कथित तौर पर गलत कार्यों को पास कराने के लिए मोटी रकम ली जाती है। नगरवासियों ने उपयंत्री के भ्रष्टाचार की जांच कराने और उन्हें कोटर नगर परिषद से हटाने की मांग की है।**भाजपा नेता ने उठाए सवाल, जांच की मांग**पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सिंह तोमर ने कोटर नगर परिषद में हो रहे कथित खोखले विकास कार्यों और उपयंत्री पर लगे कमीशनखोरी के आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और जिला कलेक्टर सतना से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपयंत्री प्रियंवदा सिंह को पद से हटाने और बर्खास्त करने की मांग भी रखी गई है।* *इनका कहना है कि। हां यह बात सही है कि इस समय नगर परिषद कोटर मे जनहित विकास के कार्य सिर्फ हवा-हवाई और कागजो तथा नगर परिषद के निर्वाचित पार्षद .सभापति के निजी पट्टे की आराजियो मे पी.सी.सी सड़क. नाली निर्माण और बिजली के खम्हे लगाकर शासन के लाखो रुपयो का दुरुपयोग कर पार्षद. सभापति को लाभ पहुँचाया जा रहा है।**पार्षद वार्ड क्रमांक 5 अजीत सिंह कांग्रेस* *इनका कहना है कि। हां यह बात सही है कि कोटर नगर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष राजमणि सिंह एक मूकदर्शक स्टेचू बने हुए है। और कागजो और फर्जी भुगतान बिलो मे हस्ताक्षर कर नगर वासियो के जनहितैषी. जन-कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है**रामनारायण पप्पू शुक्ला पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कोटर**इनका कहना है कि। हा यह बात सही है कि। इस समय नगर परिषद कोटर भारी अनियमितताए भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर परिषद कोटर की उप यंत्री प्रियंवदा सिंह आंख बूंदकर 30% से 40% कमीशन लेकर फर्जी और गुड़वत्ताविहीन निर्माण कार्यो के बिलो मे हस्ताक्षर कर करोड़ो रुपये मध्य प्रदेश शासन के पैसो का दुरुपयोग कर बंदर बांट कर नगर वासियो को सड़क. नाली.पीने के पानी.ठंड मे अलाव से वचाव.प्रधानमंत्री आवास. शौचालय के लाभ विकास से बंचित किया जा रहा है।**पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोटर शान्ति देवी शर्मा के सुपुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण शर्मा बाला वार्ड क्रमांक 12*

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *