Maharashtra Chunav: महायुती में महासंग्राम? वोट जिहाद से चढ़ा ऐसा पारा, अजित ने ’10 %’ से दिखाया पावर, चुनाव से पहले यह क्या…

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. साल के आखिर में होने वाले चुनाव से पहले ही महायुती में खटपट की आहट सुनाई देने लगी है. वोट जिहाद पर महायुती में आपसी मतभेद की लकीरें खिंचती दिख रही हैं. देवेंद्र फडणवीस के वोट जिहाद वाले बयान से सियासी पारा ऐसा चढ़ा कि विरोधी तो हमला कर ही रहे हैं. अब अपने भी पावर और तेवर दिखा रहे हैं. महायुती में जहां भाजपा वोट जिहाद की बात कर रही है, वहीं अजित पवार वाली एनसीपी मुस्लिमों को टिकट देने की बात कह रही है. इसे लेकर अब महायुती पर विरोधी भी हमलावर है. महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी शामिल है.

सबसे पहले जानते हैं कि वोट जिहाद का जिन्न कहां से आया? वोट जिहाद वाले बयान से ही महायुती में विवाद की खबरों को बल मिल रहा है. भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणसीव ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए वोट जिहाद को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर ‘वोट जिहाद’ देखा गया.’ कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदुत्व उम्मीदवारों को हराने के लिए सामूहिक रूप से मतदान किया. 14 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट जिहाद का पैटर्न देखा गया था. हालांकि, उन्होंने किसी शख्स या समुदाय का नाम नहीं लिया.नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. साल के आखिर में होने वाले चुनाव से पहले ही महायुती में खटपट की आहट सुनाई देने लगी है. वोट जिहाद पर महायुती में आपसी मतभेद की लकीरें खिंचती दिख रही हैं. देवेंद्र फडणवीस के वोट जिहाद वाले बयान से सियासी पारा ऐसा चढ़ा कि विरोधी तो हमला कर ही रहे हैं. अब अपने भी पावर और तेवर दिखा रहे हैं. महायुती में जहां भाजपा वोट जिहाद की बात कर रही है, वहीं अजित पवार वाली एनसीपी मुस्लिमों को टिकट देने की बात कह रही है. इसे लेकर अब महायुती पर विरोधी भी हमलावर है. महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी शामिल है.

सबसे पहले जानते हैं कि वोट जिहाद का जिन्न कहां से आया? वोट जिहाद वाले बयान से ही महायुती में विवाद की खबरों को बल मिल रहा है. भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणसीव ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए वोट जिहाद को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर ‘वोट जिहाद’ देखा गया.’ कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदुत्व उम्मीदवारों को हराने के लिए सामूहिक रूप से मतदान किया. 14 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट जिहाद का पैटर्न देखा गया था. हालांकि, उन्होंने किसी शख्स या समुदाय का नाम नहीं लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *