अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में RBS पब्लिक हाई स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों ने लहराया परचम, चार मेडल जीतकर किया नाम रोशन

Spread the love

वंश नीति दैनिक समाचार |बोइसर पालघर महाराष्ट्र
*संवाददाता : अरुण उपाध्याय*

*अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में RBS पब्लिक हाई स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों ने लहराया परचम, चार मेडल जीतकर किया नाम रोशन *
राम चन्द्र नगर गणेश नगर
RBS पब्लिक हाई स्कूल एवं कॉलेज के लिए आज गर्व का दिन है। अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता 2026 में विद्यालय के चार होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बीच RBS के बच्चों ने अपनी कला, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

*पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है -*

*1. अंशिका सिंह – गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक):* अंशिका ने अपनी आयु वर्ग की काता स्पर्धा में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

*2. हार्दिक सिंह – रजत पदक (सिल्वर मेडल):* हार्दिक ने 55 किग्रा कुमिते वर्ग में शानदार फाइट करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक जीता।

*3. शिवानी सिंह – कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल):* शिवानी दांव-पेंच दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

*4. कीर्ति ठाकुर – कांस्य पदक

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय के अनुभवी और समर्पित कराटे कोच *श्री अमित पाल* जी का विशेष योगदान है। श्री पाल पिछले कई वर्षों से बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर बच्चों को इस राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया था।

इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय के *प्रबंधक श्री संजय सिंह जी* ने चारों विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी हम किसी से कम नहीं हैं। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

श्री सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण, अभिभावकों और विशेष रूप से कोच *श्री अमित पाल जी* का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विद्यालय में जल्द ही इन विजेता बच्चों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *