भारतीय सनातनी सेना की राष्ट्रीय महासचिव सौरव गोयल नेतृत्व में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

भारतीय सनातनी सेना की राष्ट्रीय महासचिव सौरव गोयल नेतृत्व में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सनातनी सेना संगठन की ओर से श्री हरि हर महादेव मंदिर, एल्डिको सिटी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, लखनऊ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय सनातनी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातनी सेना सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में भारतीय सनातनी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सौरव गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी अभिरुचि बाजपेई और मीना भारती सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम की उपस्थिति और नेतृत्व में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण दिया जा सकता है।प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम के नेतृत्व में आयोजित इस पहल की सराहना की और कहा कि संगठन आगे भी सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखेगा।राष्ट्रीय महासचिव सौरव गोयल, पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी अभिरुचि बाजपेई और मीना भारती ने भी पौधरोपण में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।श्री हरि हर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंचा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारतीय सनातनी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम के नेतृत्व में किए गए इस प्रयास की सराहना की।स्थान: श्री हरि हर महादेव मंदिर, एल्डिको सिटी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, लखनऊ

समय: दोपहर 2 बजे

दिनांक: 26 जून 2026

 

प्रमुख उपस्थिति:

राष्ट्रीय अध्यक्ष — गुड़िया निगम

राष्ट्रीय महासचिव — सौरव गोयल

प्रदेश अध्यक्ष — अरविंद मिश्रा

पीयूष श्रीवास्तव

प्रदेश प्रभारी — अभिरुचि बाजपेई

मीना भारती

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *