हसनपुर पंचायत में ICMR टीम द्वारा टीबी मैपिंग और स्क्रीनिंग अभियान शुरू

समस्तीपुर-हसनपुर प्रखंड के अंतर्गत हसनपुर पंचायत के हसनपुर गाँव में दिनांक 13दिसम्बर 2024 को ICMR की टीम द्वारा टीबी रोगियों की पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए मैपिंग और स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में पंचायत के मुखिया,सचिव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, STS मिथिलेश कुमार शर्मा, TB अलर्ट इंडिया केफिल्ड कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार सिन्हा और ICMR टीम के सदस्य अमन कुमार और सी. मुर्मू ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत गांव में घर-घर जाकर टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति टीबी पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे तुरंत समुचित उपचार प्रदान किया जाएगा। यह पहल टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने और हसनपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पंचायत के मुखिया ने कहा की यह अभियान ग्रामीणों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में मदद करेगा।”
TB अलर्ट इंडिया के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें मुफ्त उपचार और पोषण सहायता प्रदान करना है।
ICMR टीम ने भी स्थानीय समुदाय से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। टीबी उन्मूलन के इस प्रयास में सभी हितधारकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट
