Pappu Yadav : पप्पू यादव को धमकी देने वाला लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुंडा महेश पाण्डेय दिल्ली से गिरफ्तार

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

PURNEA : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दिए जानेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम महेश पांडे बताया जा रहा है, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया की सांसद को धमकी दिए जाने के बाद हाट थाने में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की थी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। कहा की सांसद को धमकी देनेवाले महेश पाण्डेय नामक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया है। इस घटना में जिस मोबाइल और सिम कार्ड का प्रयोग किया गया था। उसे भी कब्जा में ले लिया गया है।
पूर्णिया एस पी ने बताया कि महेश पांडेय का किसी गिरोह से कुछ लेना देना नही है। वह पहले भी बड़े नेताओं के यहां काम कर चुका है। जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से महेश को मिली तो उसने अपने यू ए ई में रहने वाले साली से सीम लेकर पूरा प्लान रचा। पूर्णिया एस पी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही ओर भी खुलासे होंगे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *