दोहा, अदीस अबाबा होते हुए पहुंचा IGI एयरपोर्ट, निगल रखा था 15 करोड़ का सफेद माल, पेट चीर कर निकाले 60 कैप्‍सूल

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

नई दिल्ली. स्‍मगलर अपनी गैरकानूनी काम को अंजाम देने के लिए क्‍या-क्‍या नहीं कर गुजरते हैं. दूसरी तरफ, एयरपोर्ट पर तैनात सिक्‍योरिटीज एजेंसीज की निगाहें भी अपनी पैनी नजर ऐसे स्‍मगलरों पर रखती हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर अपनी सजगता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक शातिर तस्‍कर को गिरफ्तार किया है. तस्‍कर ने कोकीन के 60 कैप्‍सूल निगल रखे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर तैनात शिकारी की नजरों से नहीं बच सका. कस्‍टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसे दबोचा और अस्‍पताल ले गए. वहां उसके पेट की सर्जरी की गई. आरोपी के पेट से 60 कैप्‍सूल बरामद किए गए. इन कैप्‍सूल में सफेद रंग का दानेदार पदार्थ था. जांच करने पर उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई.

जानकारी के अनुसार, कस्‍टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक लाइबेरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कोकीन से भरे 60 कैप्सूल खा लिए थे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को कतर के दोहा होते हुए इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आने पर इस व्यक्ति को रोका गया. पूछताछ के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने ड्रग वाले कैप्सूल खा लिया था. उसे मेडिकल टेस्‍ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *