समस्तीपुर-हसनपुर PHC में आज दिनांक 9 दिसंबर 24 को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच जैसे वजन, उच्च रक्तचाप, हाईट, हिमोग्लोबिन जांच, फंडल जांच करना, सुरक्षित प्रसव हेतु परामर्श दिया गया, आयरन फोलिक एसिड और केल्शियम टेबलेट सभी गर्भवती महिलाओं को सेवन करने, उचित खान-पान, संस्थागत प्रसव कराने,साथ ही साथ परिवार नियोजन हेतु भी परामर्श दिया गया।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार, डॉ राहुल कुमार, प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, बीएमईए गणेश कुमार, बीसीएम बिक्रम कुमार , लेखापाल कौशल कुमार, लेव टेक्निशियन शमशाद आलम,एएनएम रीना राय, क्षेत्र की आशा और लाभार्थी मौजूद थे।समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट
