बिहार-गया जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गया के फतेहपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को 70हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया बता दे की प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने विभिन्न योजनाओं के काम के लिए फतेहपुर प्रखंड के उप प्रमुख रणधीर प्रसाद उर्फ रणधीर यादव से लगभग 80 हजार रुपए की मांग की गई थी जिस पर तय तमन्ना कर70हजार रूपया दिया गया इस बात की सूचना उप प्रमुख के द्वारा 20 दिन पूर्व निगरानी विभाग को दी थी वीडियो राहुल रंजन पावती के लिए लोक शिकायत कार्यालय सदर गया में बुलाया था!वीडियो राहुल रंजन अपनी सरकारी गाड़ी पर रिश्वत लेने के लिए सदर कार्यालय गया पहुँचे जहाँ पर निगरानी विभागके अधिकारी ने रिश्वत के 70हजार रूपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं!गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उन्हें विशेष पूछताछ के लिए पटना अपने साथ ले गई हैं! परशुराम कुमार की रिपोर्ट
