हसनपुर पंचायत भवन में ICMR द्वारा TB उन्मूलन अभियान का सफल आयोजन

Spread the love

हसनपुर पंचायत भवन में ICMR द्वारा TB उन्मूलन अभियान का सफल आयोजन

समस्तीपुर-हसनपुर पंचायत भवन में ICMR के तत्वावधान में TB उन्मूलन (DLSS) अभियान के तहत एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में मरीजों के घर-घर जाकर TB जांच के लिए कार्ड बनाए गए और उन्हें उपचार के लिए कैंप में भेजा गया। शिविर में मरीजों को BP, शुगर, HB, X-ray, CBNAAT, बलगम संग्रह आदि जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कुल 26 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान का नेतृत्व TB नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार, TB Alert के फील्ड कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार सिन्हा और ICMR के मुख्य कार्यकर्ता सी. मुरमू एवं उज्जवल प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में हसनपुर पंचायत के गीता देवी(मुखिया), सुजीत कुमार सिंह वर्तमान जिला पार्षद और सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह अभियान TB उन्मूलन के लिए एक बड़ी पहल है, जिसमें मरीजों को समय पर जांच और उपचार प्रदान कर बीमारी को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान TB मुक्त पंचायत बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *